भारत में मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार, ये रहा मौतों का हिसाब, जानें राज्यवार कोरोना आंकड़े

भारत में मौत का आंकड़ा 1 लाख के पार, ये रहा मौतों का हिसाब, जानें राज्यवार कोरोना आंकड़े

सेहतराग टीम

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार कोरोना वायरस (Corona Virus Cov-19) लगभग सभी देशों को अपनी चपेट में ले चुका है। दुनियाभर में 34,161,721 लोग कोरोना वायरस की चपेट में हैं। इनमें 1,016,986 लोगों की मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार भारत में कोरोना वायरस (Coronavirus) के कुल एक्टिव पीड़ितों की संख्या 944996 पहुंच चुकी है। एक्‍ट‍िव पीड़ितों में विदेशी मरीज भी शामिल हैं। अभी तक 5427706 मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। आंकड़ों के मुताबिक इस संक्रमण से पूरे देश में 100842 लोगों की मौत हुई है। एक माइग्रेटेड मरीज को मिलाकर देश में कोरोना (Corona) के कुल 6473544 कन्‍‍‍‍‍फर्म मामले पाए गए हैं।

पढ़ें- Coronavirus Latest Update: जानिए भारत में कुल कितने मरीज हैं और कितनी मौतें हुईं

पिछले 24 घंटों में कोरोना के 79,476 नए मामले सामने आए और 1069 मरीजों ने अपनी जान गवाई। रिकवरी रेट की बात करें तो यह मामूली बढ़ोतरी के बाद 83.84 प्रतिशत पर पहुंच गया है। वहीं, एक्टिव मरीज़ 14.60 प्रतिशत हैं। मृत्य दर 1.56 प्रतिशत है। पॉजिटिविटी रेट 7.01 प्रतिशत है। आईसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक 11,32,675 कोरोना सैंपल टेस्ट किए गए। अभी तक कुल 7,78,50,403 सैंपल टेस्ट किए जा चुके हैं।

भारत में कोरोना से पहली मौत 12 मार्च को हुई। इसके 48 दिनों बाद इन मौतों का आंकड़ा 1000 पहुंच गया। अगले 78 दिनों में मौतों की यह संख्या 10 गुना बढ़कर 10 हजार पहुंच गई। फिर अगले 31 दिनों में मौतों का आंकड़ा 50 हजार के पार पहुंच गया। अगले 48 दिनों में यह आंकड़ा 1 लाख मौतों तक पहुंच चुका है।

कोरोना से मौत के मामले में भारत अमेरिका और ब्राजील के बाद तीसरे नंबर पर है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, ब्राजील में  कोरोना से अभी तक 143,952 की जान जा चुकी है, जबकि मैक्सिको 77,646 मौत के साथ भारत से पीछे यानी चौथे नंबर पर है। देश में 30 जनवरी को पहला केस आने के बाद पिछले 8 महीने के दौरान सिर्फ सितंबर में ही देश में कुल कोरोना केस के 41.53 फीसदी यानी 26 लाख 21 हजार 418 नए मामले सामने आए।

राज्य

एक्टिव केसेज

ठीक हो चुके

मौतें

आंध्र प्रदेश

56897

643993

5900

अंडमान एंड निकोबार आइलैंड

174

3631

53

अरुणाचल प्रदेश

3019

7183

18

असम

34128

148963

721

बिहार

12077

172449

910

चंडीगढ़ 

1881

10162

169

छत्तीसगढ़

29693

88095

1002

दादर नगर हवेली और दमन & दिउ

100

2959

2

दिल्ली

26450

253784

5438

गोवा

5009

29004

442

गुजरात 

16735

119683

3475

हरियाणा

13247

116716

1425

हिमाचल प्रदेश 

3256

11996

202

जम्मू एंड कश्मीर 

16089

59952

1212

झारखंड

11243

73428

729

कर्नाटक

112005

499506

9119

केरल

77564

135144

791

लद्दाख

1094

3274

61

मध्य प्रदेश 

20124

109611

2372

महाराष्ट्र 

261313

1117720

37840

मणिपुर

2336

8992

69

मेघालय

1755

4226

52

मिजोरम

344

1759

0

नागालैंड

1090

5211

17

ओडिशा

31331

194128

875

पुडुचेरी

5054

22948

532

पंजाब

14935

97777

3501

राजस्थान

20942

117238

1516

सिक्किम

642

2409

41

तमिलनाडु

46294

552938

9653

तेलांगना

28328

167846

1153

त्रिपुरा

5366

20897

289

उत्तराखंड

8504

40419

636

उत्तर प्रदेश 

49112

351966

5917

वेस्ट बंगाल

26865

231699

5070

भारत में कुल मामले

944996

5427706

100842


 

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।